

मुंबई, 12 नवम्बर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘सेवा, संस्कार और संगठन’ के संकल्प को साकार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा संचालित ‘ब्लड ऑन कॉल’ (Blood On Call) सेवा के अंतर्गत एक अत्यंत सराहनीय मानव सेवा कार्य संपन्न हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेरापंथ युवक परिषद जोगेश्वरी (मुंबई) के हितेश बदाला से सूचना प्राप्त हुई कि मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भर्ती एक मरीज के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। इस आपातकालीन सूचना के मिलते ही तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए आवश्यक संपर्क और समन्वय स्थापित किया। उनकी सक्रियता से जे.जे. अस्पताल में 1 यूनिट तथा भाभा हॉस्पिटल, बांद्रा से 1 यूनिट रक्त की व्यवस्था सफलतापूर्वक करवाई गई।



तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई सदैव मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रही है। संकट और चिकित्सा आवश्यकता के समय त्वरित सहयोग उपलब्ध करवाना परिषद की सेवाभावी भावना और मजबूत संगठनात्मक सक्रियता का परिचायक है। इस नेक कार्य में सहयोग हेतु तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की ओर से हितेश बदाला एवं सभी रक्तदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

