नंजनगुड़ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित

नंजनगुड़ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बैंगलोर में संतों-साध्वियों के सानिध्य में आध्यात्मिक व सामाजिक विषयों पर मंथन

बैंगलोर, 18 नवंबर । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में नंजनगुड़ तेरापंथ महिला मंडल की ओर से बैंगलोर में विराजित साधु-साध्वियों के पावन सानिध्य में एक अनूठे और प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘टिफिन पर चर्चा’ का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र और “महावीर तुम्हारे चरणों में” गीतिका के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन चरणों में बंटा आध्यात्मिक प्रवास और दर्शन लाभ
कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने अपने घरों से लाए टिफिन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विराजित संतों और साध्वीवृंद के दर्शन कर सेवा का लाभ उठाया-

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आर.आर. नगर (प्रथम प्रहर): महिलाओं ने सबसे पहले आर.आर. नगर में विराजित मुनिश्री आकाश कुमारजी और मुनिश्री हितेन्द्र कुमारजी के दर्शन कर पहली प्रहर की भावना भाई। वहां लगाई गई प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया।

विजयनगर (द्वितीय प्रहर): इसके बाद यात्रा विजयनगर पहुंची, जहां मुनिश्री विनीत कुमार जी और मुनिश्री पुनीत कुमार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान मुनिश्री ने अपने आशीर्वचन में फरमाया कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें भिक्षु स्वामी और तेरापंथ का पावन सानिध्य मिला है, इसलिए हमें हमेशा अपने देव, गुरु और धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहना चाहिए।

गांधीनगर (तृतीय प्रहर): यात्रा के अंतिम चरण में सभी बहनें गांधीनगर पहुंचीं, जहां साध्वीश्री पावनप्रभाजी आदि ठाना-4 के सानिध्य में विशेष सत्र आयोजित हुआ।

महत्वपूर्ण सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर मंथन

गांधीनगर में साध्वीश्री के सानिध्य में दो प्रमुख ज्वलंत विषयों— ‘बढ़ती उम्र में शादी’ और ‘तलाक के कारण व समाधान’ पर खुली चर्चा हुई। बहनों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि करियर बनाने की होड़ और अपने ‘कंफर्ट जोन’ के कारण आज पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं। इस पर साध्वीश्री ने मार्गदर्शन देते हुए फरमाया कि बच्चों को बचपन से ही ऐसे संस्कार दिए जाने चाहिए ताकि वे सबके साथ अपने रिश्ते सरलता से निभा सकें। वैवाहिक जीवन में यदि कोई मतभेद हो, तो उसे आपस में चर्चा करके सुलझाना चाहिए।

इसके साथ ही, ‘आध्यात्मिक टिफिन चर्चा’ के तहत गोचरी की शुद्धता के विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। अंत में यह निष्कर्ष निकला कि परफेक्ट साथी की तलाश के बजाय आपसी समझदारी, तालमेल और सामंजस्य को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा करियर व शादी को संतुलित रूप में आगे बढ़ाना चाहिए।

सम्मान और समापन

कार्यक्रम के अंत में गांधीनगर महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मीजी बोहरा और उनकी टीम द्वारा नंजनगुड़ महिला मंडल की अध्यक्ष एवं मंत्री का बहुमान किया गया। सभी सहभागिता करने वाली बहनों ने “लक्ष्य है ऊंचा हमारा” गीत के गान के साथ इस प्रेरणादायी यात्रा का सफलतापूर्वक समापन किया। इस संपूर्ण आयोजन में कुल 15 बहनों ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का संचालन नंजनगुड़ तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष प्रमिला भटेवरा और मंत्री स्वीटी दक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *