मंगलवार, 23 अप्रैल देश दुनिया के 43 विशेष समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा
============================
1 अलीगढ़ में मोदी बोले-इंडी गठबंधन की नजर आपकी प्रॉपर्टी पर, ये सत्ता में आए तो लोगों के घर, गाड़ियां, सोना कब्जे में लेकर बांट देंगे। कांग्रेस ने कहा पहले चरण के चुनाव के बाद मोदी बौखला गए हैं।
2 लोकसभा चुनाव-2024, छत्तीसगढ़ में अमित शाह बोले- मठ-मंदिरों और संपत्ति पर कांग्रेस की नजर,मनमोहन सिंह ने कहा था रिसोर्सेस पर पहला हक माइनॉरिटी का। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह का भाषण सोशल मीडिया पर डाला जिसमे ऐसा कोई जिक्र नहीं।
3 कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘संपत्ति बांटने’ वाले भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने आयोग से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से कहा कि प्रधानमंत्री का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है, जिससे चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है। शिकायतों पर क्यूँ मौन है चुनाव आयोग?
4 खड़गे ने मोदी से मिलने का समय मांगा, कहा- अपना मैनिफेस्टो समझाना है, PM बोले थे- कांग्रेस लोगों की कमाई ज्यादा बच्चे वालों में बांटेगी।
5 भाजपा ने बिना वोटिंग सूरत लोकसभा सीट जीती, मुकेश दलाल निर्विरोध जीते; कांग्रेस कैंडिडेट का पर्चा रद्द हुआ, 8 ने नाम वापस लिया। क्या भविष्य में यही होने वाला है।
6 वेंकैया नायडू समेत 3 को पद्म विभूषण, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
7 इनर मणिपुर लोकसभा सीट के 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग, 81.6% मतदान; 19 अप्रैल को यहां फायरिंग और तोड़फोड़ हुई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 सेना और हथियार पर खर्च करने वाला भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश, 2023 में खर्च किए 83.6 अरब डॉलर।
9 चुनाव में गर्मी की चुनौती: हर वोटर लाइन पर छांव, पेयजल की होगी व्यवस्था, हर बूथ पर कूलर लगाने की तैयारी कर रहा निर्वाचन आयोग।
10 पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में आज सुनवाई, पिछली सुनवाई पर रामदेव ने तीसरी बार माफी मांगी थी, कोर्ट ने कहा था- आप इतने मासूम नहीं।
11 MDH-एवरेस्ट समेत सभी कंपनियों के मसाले जांचे जाएंगे, हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर में बैन के बाद भारत सरकार का एक्शन, इन प्रोडक्ट्स से कैंसर का खतरा। चुनावी बॉन्ड में इनका नाम है क्या ?
12 एवरेस्ट कंपनी बोली- हमारे मसाले सिंगापुर-हॉन्गकॉन्ग में बैन नहीं, सिर्फ एक प्रोडक्ट की जांच होगी; दोनों देशों ने MDH-एवरेस्ट मसालों से कैंसर का खतरा बताया था।
13 कर्नाटक: बागी नेता ईश्वरप्पा BJP से निष्कासित, येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ने पर एक्शन। कर्नाटक भाजपा का करेगा बेड़ा बेड़ा ग़र्क़ ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

14 पूरे महीने जमकर पड़ेगी गर्मी, लू बढ़ाएगी परेशानी; लोकसभा चुनावों पर भी पड़ रहा असर।
15 हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा पुरा देश।
16 राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से मात्र एक कदम दूर, एक और हार के साथ मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें।
17 पीएम मोदी ने कहा कि, आज मैं अलीगढ़ की जनता को हाथरस के भाइयों−बहनों को यही प्रार्थना करने आया हूं। अच्छे भविष्य कि चाबी भी जनता पर है। अब देश को गरीबी से मुक्त करने का समय आ गया है। अब देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का समय आ गया है। अब देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है। भाजपा में ये सब है।
18 पीएम मोदी ने कहा, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, उन्हें याद नहीं होगा। तब वह आठ साल के होंगे। पहले टीवी पर विज्ञापन आता था कि कहीं कुछ लावारिस चीज मिले तो उसके पास मत जाना, कोई बैग मत उठाना, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर यही हाल था। लावारिस चीजों में बम होते थे। अब योगी के कमाल से सब बंद हो गया। अब शांति हो गई है।
19 अलीगढ में आए दिन कर्फ्यू लगता था। पहले फ़ोन कर पूछते थे कि शांति है ना। यह योगी जी ने करके दिया है आपको। दंगे हत्या गैंगवार फिरौती, यह सपा सरकार का ट्रेड मार्क था। उनकी राजनीती इसी से चलती थी। पहले हमारी बहन बेटियां घर से नहीं निकल पाती थीं। अब योगी की सरकार में हिम्मत नहीं है- पीएम मोदी क्या अब घर पहूंच पाती है?
20 लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने है, लेकिन इससे पहले ही भाजपा ने एक सीट जीत ली है। वोटिंग से पहले ही इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। दरअसल, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा को ये जीत मिली है। चंडीगढ़ की राह पर सूरत ?

आचार्य श्री महाश्रमण का सन्देश

21 पिछले दो-तीन दिनों से सूरत लोकसभा सीट पर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी के फॉर्म को लेकर बीजेपी की ओर से आपत्ति दर्ज करायी गयी थी। कल रविवार को सुनवाई हुई और कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा अमान्य कर रद्द कर दिया गया। तानाशाही और किसे कहतें हैं ?
22 राजनाथ सिंह ने जवानों से की मुलाकात, पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर लगे भारत माता की जय के नारे।
23 पहले चरण में कम मतदान के बाद माइक्रो मैनेजमेंट में जुटी भाजपा, पार्टी नए सिरे से बना रही रणनीति। यह तो मोदीजी के भाषणों से समझ आ गया।
24 ‘मुद्दों से भटकाने की नई-नई तकनीक और झूठ के कारोबार का अंत अब नजदीक’, राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज।
25 केजरीवाल की जमानत पर लगी जनहित याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने 75 हजार जुर्माना लगाया, पूछा- वे मदद नहीं चाहते, तो आप होते कौन हैं?
26 ममता सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने 24 हजार स्कूल टीचर्स की भर्ती रद्द की; लौटाना होगा वेतन?
27 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर एक्सटिंग्विशर फटने से RPF जवान की मौत ?
28 आशीष मिश्रा का यूपी में घूमना तो बेल की शर्तों का उल्लंघन है, केंद्रीय मंत्री के बेटे पर भड़का सुप्रीम कोर्ट ?
29 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की हालिया रिपोर्ट में देश में रक्तचाप के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी को लेकर चिंता जताई है। विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में 18-54 आयु वर्ग के लगभग 30% व्यक्तियों ने कभी भी अपने रक्तचाप की जांच नहीं कराई है।
30 हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए सभी उम्र के लोगों को लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने की सलाह दी जाती रही है। इसके अलावा रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की नियमित तौर पर जांच करते रहना भी आवश्यक माना जाता है। पर हालिया रिपोर्ट में जो बातें सामने आई हैं वो कई प्रकार से चिंता बढ़ाने वाली हैं।
31 बड़ी चुनौती-भारत में दुनिया की 17% आबादी और पानी 4%, रिपोर्ट में दावा- देश के 50% जिलों में 2050 तक गंभीर जल संकट हो सकता है।
32 तिहाड़ में कम हो रहा CM केजरीवाल का वजन? जेल के DG ने दिया बड़ा बयान। 33 रिहर्सल के दौरान आसमान में टकराए नेवी के 2 हेलिकॉप्टर, 10 लोगों की मौत।
34 Loksabha Election 2024: कौन होते हैं स्टार प्रचारक, क्‍या मानकों पर खरी उतरती हैं अरव‍िंंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता ?
35 माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में नहीं दिया गया जहर, विसरा रिपोर्ट आई सामने
36 सलमान खान के घर पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल हुई एक बंदूक बरामद, शूटर बोला- दस राउंड फायर का मिला था ऑर्डर।
37 …तो ईरान का मिट जाता नामो निशान, बाइडेन के एक फोन के बाद नेतन्याहू ने बदला प्लान।
38 महाराष्ट्र: कहीं उद्धव ठाकरे तो कहीं मोदी-शाह की प्रतिष्ठा दांव पर, दूसरे चरण में सीधी लड़ाई महाविकास अघाडी और महायुति में।
39 Mumps का प्रकोप बढ़ा! दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में मुम्प्स के मामले बढ़े- टीका लगवाएं।
40 MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा:4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा; छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में बारिश का भी अनुमान।
41 नगालैंड के 6 जिलों में नए राज्य की मांग:दो महीने से स्कूल-सरकारी कामकाज बंद; 4 लाख से ज्यादा वोटरों ने लोकसभा का बहिष्कार किया।
42 लोकसभा चुनाव-2024:AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी बोले- हम मुसलमान घुसपैठिए नहीं, मोदी के भी 5 भाई-बहन हैं।
43 हेमंत सोरेन ने जेल से भेजे संदेश में कहा- लोकतंत्र लुटने नहीं देंगे।

=============================
सोना -7 = 71,190
चांदी – 2,957 = 80,550

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *