भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के रेडी प्रोग्राम के तहत 34 छात्राओं का दल हुआ रवाना

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के रेडी प्रोग्राम के तहत 34 छात्राओं का दल हुआ रवाना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

एसकेआरएयू: कुलपति डॉ अरुण कुमार ने शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे स्टूडेंट्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 23 दिसंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कृषि महाविद्यालय की 34 छात्राओं के दल को शैक्षणिक भ्रमण हेतु सोमवार को कुलपति डॉ अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि महाविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाने के इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्टाता डॉ पी.के.यादव, स्नातकोत्तर अधिष्टाता डॉ राजेश कुमार वर्मा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ निर्मल सिंह दहिया, टूर इंचार्ज डॉ अरविन्द कुमार झाझडिया, डॉ विक्रम योगी और छात्राएं उपस्थित रही।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कुलपति डॉ अरूण कुमार ने सभी छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक सीखने और समझने की लालसा के साथ टूर पर जाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के रेडी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सभी छात्राएं करियर निर्माण को लेकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी.के.यादव ने बताया कि सभी 34 छात्राएं कृषि महाविद्यालय बीकानेर की बीएससी चतुर्थ वर्ष की स्टूडेंट्स हैं। 23 दिसंबर से 06 जनवरी तक आयोजित इस दो सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण के दो सौ अंक काउंट किए जाएँगे।शैक्षणिक भ्रमण से आने के बाद सभी छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से इसकी जानकारी देनी होगी कि उन्होंने ट्यूर में क्या सीखा।

डॉ यादव ने बताया कि आईसीएआर की ओर से आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बैच ए के अंतर्गत कुल 34 छात्राओं को राजस्थान और गुजरात के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और आईसीएआर के विभिन्न केंद्रों पर विजिट करवाया जाएगा।वहीं मई- जून में बैच बी के अन्तर्गत छात्रों का शैक्षणिक टूर आयोजित किया जाएगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *