अवैध जिप्सम खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार; 61.70 लाख का जुर्माना, मशीनें जब्त

अवैध जिप्सम खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार; 61.70 लाख का जुर्माना, मशीनें जब्त
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,14 अप्रैल। जिला कलेक्टर निशान्त जैन के सख्त निर्देशों के बाद बीकानेर में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चक 24 एसएमडी क्षेत्र में बड़ी दबिश देते हुए अवैध जिप्सम खनन के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौके से जब्त हुईं भारी मशीनें

pop ronak

अवैध खनन की पुख्ता सूचना मिलने पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने अचानक मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां भारी मशीनों के जरिए जिप्सम निकाला और छाना जा रहा था। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी ,
एक पोकलेन मशीन ,जिप्सम छानने की दो मशीनें मशीनें जब्त कीं। जब्त की गई इन चारों मशीनों को रणजीतपुरा पुलिस थाने को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

2875 टन जिप्सम का अवैध खनन, भारी जुर्माना

खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मौके पर किए गए आकलन के अनुसार, माफियाओं द्वारा कुल 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन किया जा चुका था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने कुल 61 लाख 70 हजार रुपये की शास्ति (पेनल्टी) राशि आरोपित की है।

संयुक्त टीम की प्रभावी कार्रवाई

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में खनिज कार्य निदेशक अनिरूद्ध सिंह भाटी, बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव, भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश एवं हल्का पटवारी रवि भान सिंह शामिल रहे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जाएगी।

sjps
sesumo school