बैंक अकाउंट खरीदे, 52 करोड़ की ठगी के पैसे डाले,बीकानेर में 75 खाते पकड़े, 6 आरोपी गिरफ्तार; बैंककर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध

बैंक अकाउंट खरीदे, 52 करोड़ की ठगी के पैसे डाले
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 21 जनवरी। बीकानेर में ग्रामीणों के बैंक अकाउंट खरीद कर उनके जरिए करीब 52 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की गई है। इसके लिए बदमाश पहले बैंक में ग्रामीणों के अकाउंट खुलवाते, फिर इन खातों को 5000 से 15 हजार रुपए में खरीद लेते थे। यानी वे ग्रामीणों से उनके बैंक अकाउंट का किट (ATM, चेक बुक, पासबुक आदि) ले लेते थे। वे इन किट को अलग-अलग राज्यों में बैठे साइबर ठगों को भेज देते थे। ये ठग लोगों से की गई साइबर ठगी के पैसों का ट्रांजैक्शन इन बैंक अकाउंट के जरिए करते थे। पुलिस ने मामले में 6 ठगों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर में ऐसे 75 बैंक खाते आइडेंटिफाई किए हैं, जिनके जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर SP कावेंद्र सागर  ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया- पुलिस को साइबर ठगों के बीकानेर में एक्टिव होने का इनपुट मिला था। 20 राज्यों से बीकानेर के लोगों के अकाउंट साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद साइबर शील्ड अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साइबर माफिया के निर्देश पर खुलवाते थे बैंक अकाउंट
एसपी कावेंद्र सागर ने बताया- ठगों से पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह ने साइबर माफिया के निर्देश पर बीकानेर में बैंक खाते खुलवाए थे। ये गरीब और भोले-भाले लोगों को बैंक में ले जाकर सेविंग अकाउंट खुलवाते थे। ये लोग फर्जी फर्म के नाम से रजिस्ट्रेशन कर करंट अकाउंट भी खुलवाते थे। खाता धारक को बैंक से जो एटीएम, पासबुक और अन्य सामान मिलता, उसे अपने पास रख लेते। फिर अलग-अलग राज्यों में बैठे ठगों को ये बैंक किट बस के माध्यम से भेजे देते थे।

ये किट जब अन्य राज्यों में बैठे साइबर ठगों के पास पहुंचते तो वो लोग साइबर ठगी से आए रुपयों को इन खातों में भेजते थे। इसके बाद ATM, चेक और अन्य माध्यम से रुपए निकाल लेते। पूछताछ में पता चला कि बीकानेर के बैंकों में 75 खातों को खोला गया है। इन खातों से 51 करोड़ 81 लाख रुपए का लेनदेन हुआ।

20 राज्यों से आ रही थीं शिकायतें
एसपी के अनुसार- बीकानेर के खातों को लेकर केरल, महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, प. बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड और मेघालय से शिकायतें आ रही थीं। यहां बीकानेर के लोगों के ATM कार्ड और चेक यूज किए जा रहे थे।

अकाउंट का 5 से 15 हजार रुपए में सौदा
पुलिस के अनुसार, जिस व्यक्ति के नाम से बैंक में खाता खुलवाया गया। उसे 5 हजार से 15 हजार रुपए तक का भुगतान किया जाता था। ये रुपए देकर खाता धारक से बैंक किट ले लेते थे। अभी ऐसे और खातों की पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में फर्जी खातों का लेनदेन सामने आ सकता है।

ये 6 आरोपी गिरफ्तार
समर्थ सोनी (32) निवासी बी-129 वल्लभ गार्डन जेएनवीसी, धर्मनारायण सिंह (24) व शिवनारायण सिंह (29) निवासी एफ-32 वल्लभ गार्डन, रोहित सिंह (25) निवासी वाई 31 सुदर्शना नगर मोना बिल्डिंग, विकास बिश्नोई (29) निवासी फुलासर और गुरुदेव बिश्नोई (25) निवासी मुक्ता प्रसाद नगर को अरेस्ट किया है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *