राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 1 मई। राजस्थान के राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया आज, 1 मई से शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयुक्तालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:

pop ronak

आवेदन की शुरुआत: 1 मई 2026, आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026,  दस्तावेज सत्यापन: 19 मई तक ,वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची: 20 मई को जारी होगी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मई (ई-मित्र के माध्यम से)

प्रवेश और नया सत्र
पहली आधिकारिक प्रवेश सूची 27 मई को जारी की जाएगी, जिसके बाद 29 मई को विद्यार्थियों को विषयों का आवंटन किया जाएगा। रिक्त सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई से 4 जून तक चलेगी। विशेष रूप से, ‘डिफॉल्टर’ श्रेणी के विद्यार्थियों की सूची 22 जून को आएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, नया शैक्षणिक सत्र और कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई 2026 से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा।

मुख्य तिथियां – स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश 2026-27

1 मई 2026 – ऑनलाइन आवेदन शुरू
15 मई 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि
19 मई 2026 – आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि
20 मई 2026 – अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची जारी
25 मई 2026 – शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि
27 मई 2026 – प्रथम प्रवेश सूची जारी
29 मई 2026 – वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन

रिक्त सीटों के लिए

29 मई 2026 – आवेदन शुरू
4 जून 2026 – आवेदन की अंतिम तिथि
6 जून 2026 – सत्यापन की अंतिम तिथि
8 जून 2026 – रिक्त सीटों की सूची जारी
11 जून 2026 – दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा की अंतिम तिथि
15 जून 2026 – प्रवेश सूची जारी
16 जून 2026 – वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन

डिफॉल्टर विद्यार्थियों के लिए

16 जून 2026 – वरीयता सूची जारी
20 जून 2026 – दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा अंतिम तिथि
22 जून 2026 – प्रवेश सूची जारी
1 जुलाई 2026 – शिक्षण कार्य प्रारंभ

sesumo school
sjps