बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में अरविंद मिढ्ढा ने ठोका दावा

अरविंद मिढ्ढा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 5 अक्टूबर । बीकानेर शहर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को सियासी गहमागहमी रही। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया के समक्ष सर्किट हाउस में नए और पुराने कांग्रेस नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की और निर्धारित प्रपत्र सौंपे।
मिढ्ढा की 33 साल की सक्रियता
इस दौरान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर का वर्तमान उपाध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा ने भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत किए। मिढ्ढा पिछले 33 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी पार्टी में सक्रियता और योगदान को स्थानीय नेता सराहते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मिढ्ढा का राजनीतिक सफर:

pop ronak
  • 1992: बीकानेर युवा कांग्रेस के महासचिव रहे।
  • 1994: नगर परिषद का पार्षद चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीता।
  • 2002: नगर विकास प्रन्यास के ट्रस्टी बने।
  • इसके बाद से वे लगातार जिला कांग्रेस बीकानेर के महासचिव रहे और वर्तमान में शहर जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष हैं।

पंजाबी वोट बैंक और व्यापक समर्थन
बीकानेर में यह सर्वविदित है कि अरविंद मिढ्ढा के समर्थन में शहर का पंजाबी वोट बैंक मज़बूती से जुड़ा हुआ है। मिढ्ढा विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और धार्मिक संगठनों में भी पदाधिकारी हैं, जिससे समाज और आम जन से उनका गहरा जुड़ाव है। उनकी पार्टी और समाज में अच्छी लोकप्रियता है। मिढ्ढा ने अपने आवेदन में अध्यक्ष के रूप में पार्टी को बेहतर काम करके दिखाने का संकल्प भी व्यक्त किया है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया ने आवेदकों से उनके समर्थक सभी जाति धर्मों के 100 कार्यकर्ताओं के फोन नंबर समेत नाम मांगे हैं, जिसके बाद जल्द ही जिलाध्यक्ष पद पर फैसला आने की उम्मीद है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *