प्राइवेट स्कूलों की पहल ‘सार्थक संगत’ की 5वीं कड़ी ब्यावर में

प्राइवेट स्कूलों की पहल 'सार्थक संगत' की 5वीं कड़ी ब्यावर में
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 अक्टूबर । गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं के अभिनव मंच “सार्थक संगत” की पाँचवीं कड़ी का आयोजन 12 अक्टूबर 2025, रविवार को ब्यावर में किया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों के लीडर्स और क्रिएटिव स्कूल डायरेक्टर्स के उत्साह को देखते हुए, ब्यावर की इस कार्यशाला में संभागियों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है।
कार्यशाला में प्रमुख विषयों पर मंथन
ब्यावर स्थित गीता रिसोर्ट में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलने वाली इस अभिनव कार्यशाला में विभिन्न संगठनों के लीडर्स और क्रिएटिव स्कूल डायरेक्टर्स हिस्सा लेंगे। सार्थक संगत के प्रणेता गिरिराज खैरीवाल के अनुसार, इस कार्यशाला में निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • अवकाश एवं टीसी (Transfer Certificate) के अधिकारों पर वृहद चर्चा-परिचर्चा।
  1. आरटीई (RTE) के अंतर्गत यूनिट कॉस्ट में वृद्धि और कोचिंग एक्ट के सही क्रियान्वयन हेतु मंथन।
  • स्कूल ग्रोथ पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण सत्र।
  • संगठनों के परस्पर समन्वय और संगठनों तथा विद्यालयों में समन्वय विषयों पर पैनल डिस्कशन।

उत्साह और खुला सत्र
जून 2024 में बीकानेर से शुरू हुई इस पहल के शानदार परिणाम सामने आए हैं। गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि हर ‘संगत’ में संभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ब्यावर की ‘संगत’ को लेकर भारी उत्साह है। कार्यशाला में एक खुला सत्र भी प्रस्तावित है, जहां सभी संभागियों को अपनी राय और सुझाव प्रस्तुत करने तथा वाजिब जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला का समापन सभी संभागियों के मान-सम्मान के साथ होगा।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *