जैन विद्या संगठन यात्रा पखवाड़ा की मंगल शुरुआत

जैन विद्या संगठन यात्रा पखवाड़ा की मंगल शुरुआत
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी का मिला सानिध्य

ट्रिप्लीकेन, चेन्नई, 25 अगस्त । समण संस्कृति संकाय संगठन यात्रा पखवाड़े (24 अगस्त से प्रारंभ) के अंतर्गत मंगलवार को मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में ट्रिप्लीकेन स्थित तेरापंथ भवन में ‘जैन विद्या संगठन यात्रा’ का गरिमामय आयोजन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैनत्व के सामान्य ज्ञान का सशक्त माध्यम है जैन विद्या परीक्षा: मुनिश्री

pop ronak

समारोह में उपस्थित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी ने कहा कि जैन धर्म के सामान्य ज्ञान और सिद्धांतों को समझने के लिए ‘जैन विद्या परीक्षा’ एक अत्यंत सशक्त और प्रभावकारी माध्यम है। इसके माध्यम से जैन धर्म, तेरापंथ परंपरा, नव तत्व एवं विभिन्न आध्यात्मिक विषयों की गहन जानकारी प्राप्त होती है। मुनिप्रवर ने विशेष रूप से सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं युवाओं से इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

परीक्षा आयोजन की दी गई विस्तृत जानकारी

समण संस्कृति संकाय जैन विद्या तमिलनाडु के सह-प्रभारी स्वरूप चंद दांती ने जैन विद्या की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परीक्षाओं की आयोजन प्रक्रिया और रूपरेखा पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर तेरापंथ महासभा के आंचलिक प्रभारी विमल चिप्पड़, तेरापंथ सभाध्यक्ष महेंद्र मांडोत, ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड के प्रबंध न्यासी संतोष धारीवाल, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मंजू गेलड़ा, स्थानीय केंद्र व्यवस्थापिका श्रीमती बेबी धारीवाल तथा तेयुप अध्यक्ष कोमल डागा सहित अनेक गणमान्य श्रावक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।