रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा 1 व 2 सितम्बर को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा 1 व 2 सितम्बर को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन


बीकानेर, 25 अगस्त । मानव सेवा के उद्देश्य से रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा इनाली फाउंडेशन (पुणे), रोटरी क्लब ऑफ पुणे तथा आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय (गंगाशहर) के सहयोग से स्वर्गीय सुन्दर देवी डागा की पुण्य स्मृति में आगामी 1 एवं 2 सितम्बर 2026 को दो दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक (बैटरी संचालित) कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन किया जाएगा।


आधुनिक तकनीक से दिव्यांगजनों को मिलेगा स्वावलंबन


रोटरी क्लब बीकानेर के सचिव कुणाल कोचर ने बताया कि शिविर का आयोजन पॉलिटेक्निक रोड, सादुलगंज स्थित रोटरी क्लब भवन में किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराना है, जिन्होंने दुर्घटना या किसी अन्य कारण से अपना हाथ गंवा दिया है।
कुणाल कोचर ने बताया कि इनाली फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाने वाले ये कृत्रिम हाथ पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक और बैटरी चालित हैं। ये आधुनिक हाथ दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन के कार्य अधिक सहजता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ करने में सक्षम बनाएंगे।
रोटरी क्लब, बीकानेर ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद व्यक्तियों और उनके परिजनों से इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
