दूसरा और चौथा शनिवार सहित कुल 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; RBI कैलेंडर देखकर करें लेनदेन की प्लानिंग

दूसरा और चौथा शनिवार सहित कुल 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; RBI कैलेंडर देखकर करें लेनदेन की प्लानिंग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

नई दिल्ली, 1 नवंबर 2025। आज 1 नवंबर 2025 को महीने का पहला दिन और पहला शनिवार है। सामान्यतः, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, इसलिए आज देश के अधिकांश राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं, जबकि देवउठनी एकादशी के अवसर पर कोई बैंक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, दो राज्यों—कर्नाटक और उत्तराखंड—में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में आज कन्नड़ राज्योत्सव के कारण अवकाश है, जबकि उत्तराखंड में इगास-बगवाल पर्व (देवताओं की दिवाली) के चलते बैंक बंद रहेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2025 में कुल मिलाकर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राज्य-दर-राज्य अलग-अलग होंगी और इनमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं। प्रमुख छुट्टियों में 5 नवंबर (बुधवार) को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 7 नवंबर को मेघालय में वांगला फेस्टिवल और 11 नवंबर को सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन पर्व के कारण बैंक अवकाश रहेगा। पूरे देश में दूसरा शनिवार (8 नवंबर) और चौथा शनिवार (22 नवंबर) के साथ-साथ सभी रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

pop ronak

नवंबर 2025 की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट

  • 1 नवंबर (शनिवार) – कर्नाटक में राज्योत्सव दिवस (Kannada Rajyotsava) के कारण बैंक बंद हैं। उत्तराखंड में इगास-बगवाल त्योहार जिसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है, के कारण बैंक अवकाश है।
  • 2 नवंबर (रविवार) – संडे के साप्‍ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 नवंबर (बुधवार) – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 नवंबर (शुक्रवार) – मेघालय में गारो जनजाति का प्रसिद्ध वांगला फेस्टिवल (फसल कटाई का त्योहार) मनाया जाएगा। इस दिन वहां बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर (शनिवार) – यह दिन दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 नवंबर (रविवार)– संडे के साप्‍ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 नवंबर (मंगलवार) –सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन नामक बौद्ध पर्व मनाया जाएगा। इस दिन वहां के बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 नवंबर (रविवार)– संडे के साप्‍ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 नवंबर (शनिवार)– सप्‍ताह के चौथे शनिवार के चलते साप्‍ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 23 नवंबर (रविवार) – संडे के साप्‍ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 नवंबर (रविवार)– संडे के साप्‍ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *