भांडाशाह जैन मंदिर जयकारों के साथ नई ध्वजाओं की स्थापना

भांडाशाह जैन मंदिर जयकारों के साथ नई ध्वजाओं की स्थापना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 16 अक्टूबर। ’’जिन शासन देव की जय’’ के जयकारों, भजनों के मुखड़ों के साथ साथ सोमवार को लगभग पांच सौ चालीस वर्ष प्राचीन, नींव में घी वाले मंदिर से विख्यात भांडाशाह जैन मंदिर में छह नई ध्वजाओं को स्थापित किया गया। मंदिर के शिखर पर 108 फीट की ऊंचाई पर डेढ गुणा 18 फीट की जैन मांगलिक चिन्ह अंकित नई ध्वजा स्थापित की गई।
ध्वजा स्थापना से पूर्व विचक्षण महिला मंडल की मूलाबाई दुग्गड़, सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक सुनील पारख, खरतरगच्छ ज्ञान वाटिका की प्रधानाध्यापिका सुनीता नाहटा ने सतर भेदी पूजन करवाया तथा विभिन्न राग व तर्जों पर आधारित रोग, शोक, पाप व दोषों को दूर करने, सबके मंगलमय जीवन की कामना तथा ध्वजा स्थापना की भक्ति रचनाएं पेश की। पूजा में कुछ विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया।
धारीवाल ने बताया कि मुंबई प्रवासी बीकानेर मूल के अभय डागा, चार्टेंड एकाउंटेंट राजेन्द्र लूणिया,, पुष्पा देवी कोचर, पुखराज डागा, सुरेश गोलछा व राजीव खजांची परिवार की से ध्वजा चढ़ाने से पूर्व ध्वज पूजा व वंदना की गई। ध्वजा रोहण कार्यक्रम में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के मंत्री चन्द्र सिंह पारख, मुंबई, दिल्ली, बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर के श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ हिस्सा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *