बीकानेर राजस्थान का सबसे गर्म जिला, पारा 44.8 डिग्री पार

बीकानेर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • मानसून के जल्द आगमन से मिल सकती है राहत

बीकानेर, 29 मई। बुधवार को बीकानेर राजस्थान का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मई के अंतिम सप्ताह में जहां बीकानेर का तापमान सामान्यतः 43 डिग्री के आसपास रहता है, वहीं इस बार यह 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई तक तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बुधवार रात हुई हल्की बारिश ने कुछ राहत प्रदान की। इसके कारण बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह तापमान सामान्य रहा और लू का प्रकोप भी नहीं महसूस किया गया। विभाग का अनुमान है कि दोपहर बाद तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राहत की बात यह है कि जून के पहले सप्ताह में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 मई तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इस वर्ष मानसून के भी समय से पहले आने की उम्मीद है। सामान्यतः जुलाई में आने वाला मानसून इस बार 3-4 दिन पहले बीकानेर पहुंच सकता है। यद्यपि वर्तमान में बीकानेर गर्मी की चपेट में है, परंतु आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद बनी हुई है।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *