अवैध जुए के खिलाफ बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रताप बस्ती में चल रहे कसीनो का भंडाफोड़

सुजानगढ़ नगरपरिषद के 60 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • एसपी मृदुल कछावा के निर्देशन में नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने दी दबिश; आरोपियों से पूछताछ जारी

बीकानेर, 21 जून। जिले में अवैध जुए और कसीनो संचालन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नया शहर थाना पुलिस और डीएसटी (जिला विशेष टीम) ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने प्रताप बस्ती क्षेत्र में संचालित हो रहे एक अवैध कसीनो पर औचक दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कसीनो संचालक सहित 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से सात आधुनिक कसीनो मशीनें और ₹15,000 की नकदी भी बरामद की गई है। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बड़ी कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कछावा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी (सीओ) रोहित गोदारा के निकट सुपरविजन में अंजाम दी गई। नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रताप बस्ती के इस ठिकाने पर दबिश देकर अवैध जुआ गतिविधियों पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अब इस पूरे कसीनो नेटवर्क के पीछे काम करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश और इस अवैध कारोबार के पूरे तंत्र की गहन जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक पड़ताल में इस धंधे से जुड़े कई अन्य रसूखदार लोगों की संलिप्तता के भी सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे आगामी दिनों में इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *