बीकानेर में गर्मी का सितम: श्रीडूंगरगढ़ में बारिश और ओलों से मिली आंशिक राहत

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 अप्रैल। बीकानेर में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच राहत की खबर आई है। सोमवार को जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र और आसपास के गांवों में बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बेनीसर सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिससे चढ़ते पारे पर कुछ हद तक ब्रेक लगने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने भी आगामी घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गर्मी का रिकॉर्ड: रातें भी हुईं बेचैन
बीकानेर में अप्रैल माह में ही पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
दिन का हाल: रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार सुबह 11 बजे ही पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गर्म रातें: न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही। रात के समय भी लू जैसी स्थिति बने रहने से लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है।

स्कूली बच्चों की मुश्किलें और समय बदलने की मांग
भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल का समय सुबह 11:30 बजे तक कर राहत दी है, लेकिन 9वीं से 12वीं के छात्रों को अभी भी दोपहर की तपती धूप में स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।

अभिभावकों की चिंता: कई छोटे बच्चे अपने बड़े भाई-बहनों के साथ ही घर लौटते हैं, जिसके कारण उन्हें छुट्टी के बाद भी स्कूल परिसर में रुकना पड़ता है। अभिभावकों ने अब उच्च कक्षाओं के लिए भी समय बदलने की मांग तेज कर दी है।

पर्यटन पर ब्रेक: पहाड़ी इलाकों की ओर रुख
गर्मी की तपिश ने बीकानेर के पर्यटन को भी प्रभावित किया है। शहर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले में सैलानियों, विशेषकर विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते पर्यटक अब ठंडे और पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।

adv change on 24 oct 2026