जिम से लौट रहे दंपती पर हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और कार के शीशे फोड़े

जिम से लौट रहे दंपती पर हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और कार के शीशे फोड़े
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

श्रीगंगानगर, 27 अप्रैल। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए स्कूटी सवार युवकों द्वारा एक व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिम से लौट रहे व्यापारी दंपती की कार को टक्कर मारने के बाद युवकों ने न केवल उन्हें धमकाया, बल्कि घर तक पीछा कर गाड़ी के शीशे भी फोड़ डाले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इंडिकेटर देने के बाद भी मारी टक्कर
व्यापारी अंकुर बिहाणी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ जिम से घर लौट रहे थे। सत्यम हॉस्पिटल के पास मीरा मार्ग रोड पर जब उन्होंने घर की ओर गाड़ी मोड़ने के लिए इंडिकेटर दिया, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक व्यापारी से उलझ गए और डराने-धमकाने के साथ पैसों की मांग करने लगे।

pop ronak

घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़
विवाद बढ़ने पर अंकुर अपनी गाड़ी लेकर घर पहुंच गए, लेकिन हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कुछ ही देर में दोनों युवक लोहे की रॉड और डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।

मारपीट की कोशिश: युवकों ने अंकुर को ललकारते हुए धक्का देकर गिरा दिया।

परिजनों की सूझबूझ: स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत घर का मुख्य गेट बंद किया और पुलिस को फोन लगाया।

गाड़ी पर हमला: जब आरोपी घर के अंदर नहीं घुस पाए, तो उन्होंने बाहर खड़ी कार पर डंडों से हमला कर उसके शीशे चकनाचूर कर दिए।

पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही मीरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया गया है, लेकिन पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *