बीकानेर की बेटी तान्या सामसुखा ने रचा इतिहास 500 में से 499 अंक पाकर बनीं ऑल इंडिया टॉपर

बीकानेर की बेटी तान्या सामसुखा ने रचा इतिहास 500 में से 499 अंक पाकर बनीं ऑल इंडिया टॉपर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 13 मई। शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में बीकानेर की मेधावी छात्रा तान्या सामसुखा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए देश भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। तान्या ने कुल 500 में से 499 अंक (99.80%) हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि समूचे राजस्थान का मान बढ़ाया है। तान्या सीकर की प्रिंस एकडमी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सफलता का परचम और देशभर में पहचान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही तान्या ‘ऑल इंडिया टॉपर’ के रूप में उभरी हैं। उनकी इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही बीकानेर स्थित उनके निवास पर उत्सव जैसा माहौल हो गया। तान्या की मेहनत और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च मुकाम हासिल कर सकती हैं।

pop ronak

नेताओं और गणमान्य जनों ने दी बधाई
तान्या की इस गौरवशाली उपलब्धि पर शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से शुभकामनाओं का तांता लग गया है। भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुणाल कोचर, मनीष , पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, अमित चोपड़ा और सुशील शर्मा ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिवार को बधाई दी।

नेताओं ने अपने संदेश में कहा:

प्रेरणास्रोत: तान्या की यह सफलता प्रदेश और देशभर के उन लाखों विद्यार्थियों के लिए मिसाल बनेगी जो विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहते हैं।

अनुशासन की जीत: यह मुकाम तान्या की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अनुशासित जीवन शैली का प्रतिफल है।

गर्व का क्षण: बीकानेर की बेटी का पूरे भारत में प्रथम आना हर जिलेवासी के लिए गर्व का विषय है।

भविष्य में तान्या देश और समाज की सेवा के क्षेत्र में और अधिक बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी, ऐसी सभी ने आशा व्यक्त की है।

taanya mark sheet

 

sesumo school
sjps