बीकानेर के पतंगबाजों और विक्रेताओं ने किया चाइनीज मांझे का पूर्ण बहिष्कार, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹5100 का इनाम

बीकानेर के पतंगबाजों और विक्रेताओं ने किया चाइनीज मांझे का पूर्ण बहिष्कार, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹5100 का इनाम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर। 8 अप्रैल। बीकानेर के स्थापना दिवस और अक्षय तृतीया के पर्व पर होने वाली पारंपरिक पतंगबाजी को सुरक्षित बनाने के लिए बुधवार शाम शहर के हृदय स्थल कोटगेट पर एक अनूठी मुहिम देखने को मिली। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति और टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता अभियान के तहत पतंग विक्रेताओं, पतंगबाजों और काइट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ‘खूनी’ चाइनीज मांझे का उपयोग और विक्रय न करने की सामूहिक शपथ ली।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इनाम की घोषणा: सूचना देने वाले को ₹5100 का नकद पुरस्कार
इस अवसर पर काइट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद असलम कयामखानी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचने या उसका उपयोग करने वाले की सटीक जानकारी एसोसिएशन को देगा, उसे 5100 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

pop ronak

मानव और पक्षी जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि
अभियान का नेतृत्व कर रहे समिति संरक्षक सुनील दत्त नागल और कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित यह मांझा बेजुबान पक्षियों के साथ-साथ दुपहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा है। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया ने कहा कि उनकी संस्था स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के बीच जाकर निरंतर इस जानलेवा मांझे के विरुद्ध जागरूकता फैला रही है।

अध्यात्म और समाज का साझा संदेश
कार्यक्रम में मौजूद पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा और संत संतोषानंद ने कहा कि यह मांझा न केवल पक्षियों बल्कि पूरी मानव जाति के लिए हानिकारक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अक्षय तृतीया के उल्लास को दुर्घटनामुक्त बनाना है।

प्रतिनिधिमंडल की गरिमामयी उपस्थिति
इस शपथ ग्रहण समारोह में दिलीप गुप्ता, रामकिशन महाराज, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, जयनारायण मारू, शाकिर हुसैन, पंकज कंसल, भवानी आचार्य और शिवलाल तेजी सहित काइट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र खत्री, शब्बीर अली, मोहम्मद अली व लियाकत अली कुरेशी सहित अनेक पतंग विक्रेता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *