बीकानेर में बंदूक की नोक पर बैंक कैश वैन से 50 लाख की दिनदहाड़े लूट; बोलेरो सवार 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बीकानेर में बंदूक की नोक पर बैंक कैश वैन से 50 लाख की दिनदहाड़े लूट
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 05 अगस्त । बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साधुना और सारुंडा गांव के बीच हथियारबंद बदमाशों ने ICICI बैंक की कैश वैन को रोककर बंदूक की नोक पर 50 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना के अनुसार, बीकानेर की विभिन्न बैंक शाखाओं में नकदी जमा कराने जा रही कैश वैन को पहले से घात लगाए बैठे बोलेरो सवार चार बदमाशों ने बीच रास्ते रोक लिया। बदमाशों ने वैन में मौजूद कर्मचारियों पर हथियार तान दिए और कुछ ही मिनटों में रुपयों से भरा बॉक्स छीनकर फरार हो गए।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

जिले भर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
वारदात की सूचना मिलते ही बीकानेर जिले में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वृत्त अधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर पूरे जिले में तुरंत ए-श्रेणी की नाकाबंदी करा दी गई है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास के इलाकों व मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने बैंक कैश वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वैन में सुरक्षा के मानक और पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से लूट की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस अब बैंक व कैश वैन एजेंसी के सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी गहनता से जांच कर रही है।

sjps