सांडों की भिड़ंत बनी जानलेवा, महिला की मौत, 4 पुलिसकर्मी गंभीर घायल

सांडों की भिड़ंत बनी जानलेवा, महिला की मौत, 4 पुलिसकर्मी गंभीर घायल
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

जोधपुर, 17 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की जान चली गई और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना कांकाणी दाता मानसिंह सर्किल के पास उस समय हुई जब सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनमें से एक ने पास खड़ी पुलिस की गाड़ी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को जा टकराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की भयावह घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे खड़ी थी तभी पुलिस वाहन उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस वाहन में सवार चार जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की मौत सांड की वजह से नहीं, बल्कि पुलिस वाहन की लापरवाही से हुई है। ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और न्याय की मांग की। लूणी थाना अधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि सांडों की लड़ाई के कारण पुलिस वाहन को असंतुलित टक्कर लगी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

आवारा पशुओं की समस्या पर उठे सवाल
घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर शहर में आवारा पशुओं की गंभीर समस्या पर सवाल खड़ा करता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में खुलेआम घूमते सांड और गायें आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *