श्री जैन पब्लिक स्कूल में ‘तिरंगा मेरी शान’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ स्वतंत्रता पखवाड़े का समापन
श्री जैन पब्लिक स्कूल में ‘तिरंगा मेरी शान’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ स्वतंत्रता पखवाड़े का समापन



बीकानेर, 19 अगस्त । श्री जैन पब्लिक स्कूल (एसजेपीएस), बीकानेर में राष्ट्रभक्ति, जागरूकता और संस्कारों से परिपूर्ण ‘स्वतंत्रता पखवाड़े’ का भव्य समापन किया गया। समापन दिवस के अवसर पर ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा मेरी शान’ नामक विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र के प्रति दायित्व और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का विकास करना था।


विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति



आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए शिक्षा, न्याय और कला जगत से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे। संतोष बांठिया (सचिव, महावीर इंटरनेशनल – स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, अशोक कुमार चौधरी (न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट), राजेन्द्र कुमार सैनी (चेयरमैन, स्थानीय लोक अदालत, बीकानेर), डॉ. रश्मि आचार्य (सहायक आचार्य, भौतिक विज्ञान, बेसिक कॉलेज), दिनेश गुप्ता (प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार), गिरधर व्यास (अपनी विश्वविख्यात आकर्षक मूंछों के लिए प्रसिद्ध),श्रीमती विमला रामावत एवं श्रीमती प्रियंका पुरोहित (सदस्य, लोक अदालत, बीकानेर),
सुश्री मानसी पंवार (प्रसिद्ध भवई नृत्य कलाकार), सुश्री अर्पिता गुप्ता (मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता), संजय कुमार जैन, श्रीमती निशा व्यास, श्रीमती भावना डागा एवं श्रीमती मयूरी अग्रवाल।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि संतोष बांठिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
‘तिरंगा मेरी शान’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सम्मान
19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित ‘तिरंगा मेरी शान’ प्रतियोगिता फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता के सान्निध्य में संपन्न हुई। गुप्ता ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के व्यावहारिक टिप्स दिए और क्रियात्मक लेखन शैली के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हर फोटो एक नई कहानी बयान करती है।” प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट और रचनात्मक तस्वीरों की सराहना की गई तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अपनी ऐतिहासिक मूंछों के लिए प्रसिद्ध गिरधर व्यास ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय प्रबंधन का संदेश
विद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। विजय कुमार कोचर (अध्यक्ष): उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए अनुशासित जीवन, उत्कृष्ट शिक्षा और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
सीए माणक कोचर (सचिव): उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं बल्कि इसे बनाए रखने का दायित्व भी है, जिसे हर नागरिक को अपने आचरण से निभाना चाहिए। श्रीमती सीमा जैन (सीईओ): उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
श्रीमती रूपश्री सिपानी (प्रधानाचार्या): उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ से ‘तिरंगा मेरी शान’ थीम के माध्यम से संदेश दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, सहयोग और मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त मंच है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया हेड कुबेर पुगलिया और फोटोग्राफी हेड निशांत बरडिया ने अपना महत्वपूर्ण क्रियात्मक सहयोग प्रदान किया।

