बीकानेर में सर्व समाज जन सेवक संगठन की संभाग कार्यकारिणी गठित

तंत्र-मंत्र के नाम पर ससुर की हत्या, दामाद गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 17 जून। शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में मंगलवार को सर्व समाज जन सेवक संगठन की बीकानेर संभाग कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव और कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह श्रीवास की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गठित कार्यकारिणी में हनुमानगढ़ के योगेश चंद्र और बीकानेर की प्रिया भार्गव को संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, तनवीर हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी, श्री कृष्णा पाणेचा को कोषाध्यक्ष, स्नेहा शर्मा को सचिव, विजय कपूर को मीडिया प्रभारी और सौरभ बंसल को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

pop ronak

डॉ. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा करना और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन द्वारा सभी क्षेत्रों में न्यायपूर्ण, समतावादी और समृद्ध समाज की स्थापना की शपथ दिलाई।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *