बीकानेर में कांग्रेस का दोहरा विरोध प्रदर्शन: ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ मशाल जुलूस और खेजड़ी कटाई पर यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज

फर्जी वोटर विवाद के चलते बीकानेर में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' मशाल जुलूस, भाजपा से इस्तीफे की मांग
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 14 अगस्त: बीकानेर में आज कांग्रेस पार्टी ने दो अलग-अलग मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया। एक ओर जहाँ ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला गया, वहीं दूसरी ओर खेजड़ी कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ मशाल जुलूस: भाजपा से इस्तीफे की मांग
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने कोटगेट से पब्लिक पार्क तक एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप:
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “भाजपा भ्रष्टाचार की जननी है” और “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

यशपाल गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार और अन्य राज्यों में बनी भाजपा सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनी हैं, और राहुल गांधी ने खुलासा किया है कि भाजपा कैसे फर्जी वोटरों को मतदाता सूची में दाखिल करवाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी कैबिनेट से तुरंत इस्तीफे की मांग की।

देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा के राज में जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार और संवैधानिक संस्थाओं का नाजायज इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर भाजपा के सभी मंत्रियों से स्वेच्छा से इस्तीफा सौंपने की मांग की, चेतावनी दी कि वरना जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल और भंवर सिंह भाटी ने भी भाजपा पर झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि मशाल जुलूस में मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, लूणकरणसर प्रत्याशी डॉक्टर राजेंद्र मुंड, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

खेजड़ी कटाई पर यूथ-कांग्रेस का प्रदर्शन और लाठीचार्ज: दो कार्यकर्ता फ्रैक्चर
इसी दिन, बीकानेर में सोलर प्लांट को लेकर काटी जा रही खेजड़ी के पेड़ों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दो कार्यकर्ताओं, मुकनाराम गोदारा और अंकित बिश्नोई, के घुटने और हाथ में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हुए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
यूथ कांग्रेस ने बुधवार को ही कलेक्टर को प्रदर्शन की सूचना दी थी। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे यूथ कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहाँ पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे और आरएसी के जवानों को तैनात किया था। जब आंदोलनकारी बैरिकेड्स तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे और नहीं माने, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई कांग्रेस नेता सड़क पर गिर गए, और कुछ युवाओं पर आरएसी के जवानों ने लाठीचार्ज किया, जिससे उनके पैर और कमर में चोटें आईं।

गिरफ्तार यूथ कांग्रेस नेताओं को पुलिस बीछवाल थाने ले गई है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अस्थि रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बीकानेर से जोधपुर रवाना होने के बाद ही गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को छोड़ा जाएगा।

यूथ कांग्रेस ने कलेक्टरी परिसर में धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों के समर्थन में यह प्रदर्शन किया। सोलर कंपनियों द्वारा लगातार खेजड़ी के पेड़ों को काटने का विरोध किया गया, जिसमें बीकानेर शहर व देहात क्षेत्र के यूथ कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकना, शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव फरमान कोहरी, राजेश गोदारा, आकाश लोहिया, प्रफुल्ल हटीला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, निरमा मेघवाल, रिछपाल गोदारा, गिरधारीलाल कूकना, सत्तार कोहरी ने गिरफ्तारी दी।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *