किसान नेता रामेश्वर डूडी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने वालों का तांता

रामेश्वर डूडी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 सितंबर। पूर्व सांसद, विधायक और राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के पूर्व नेता रामेश्वर डूडी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने के लिए जनप्रतिनिधि, उनके चाहने वाले और परिजन बड़ी संख्या में वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित उनके निवास पर सुबह से शाम तक नियमित पहुँच रहे हैं। किसान नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
रामेश्वर डूडी के छोटे भाई भगवानाराम डूडी ने बताया कि 23 सितंबर को उन्हें दिल्ली से बीकानेर लाया गया। उनके निवास स्थल पर ही एक आई.सी.यू. (ICU) स्थापित किया गया है, जहाँ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और परिवार के सदस्य लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें गहन चिकित्सा के तहत ऑक्सीजन पर रखा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया कि रामेश्वर डूडी को 27 अगस्त 2023 को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका जयपुर में ऑपरेशन किया गया। इसके बाद वेदांता अस्पताल और दिल्ली-गुड़गाँव के नामी चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चला। वर्तमान में भी स्थानीय और देश-विदेश के नामी चिकित्सकों के मार्गदर्शन में उनका इलाज जारी है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आने वाले शुभचिंतक उनकी पत्नी (नोखा विधायक) सुशीला डूडी, पुत्र अजय सिंह डूडी, भतीजे अतुल डूडी, अमित डूडी और अन्य रिश्तेदारों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *