राजस्थानी संस्कृति का मान: फैशन डिजाइनर किरण चौधरी ‘प्राइड ऑफ राजस्थान 2026’ से सम्मानित

राजस्थानी संस्कृति का मान: फैशन डिजाइनर किरण चौधरी 'प्राइड ऑफ राजस्थान 2026' से सम्मानित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 4 मई। राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण और पारंपरिक परिधानों को आधुनिक पहचान दिलाने के लिए बीकानेर की किरण चौधरी को ‘प्राइड ऑफ राजस्थान 2026’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ की ओर से आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सांसद मंजू शर्मा ने किया सम्मानित
जयपुर स्थित एआईसीटीई (AICTE) इनोवेशन सेंटर के सभागार में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा एवं दर्शन सिंह चौधरी ने किरण चौधरी को यह पुरस्कार भेंट किया। उन्हें पारंपरिक राजस्थानी पोशाक के सुंदर सृजन, कलात्मक नवाचार और फैशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह गौरव प्राप्त हुआ है।

pop ronak

14 वर्षों की साधना और वैश्विक पहचान
किरण चौधरी पिछले 14 वर्षों से फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए राजस्थानी परिधानों की एक विशिष्ट पहचान है। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के कई दिग्गज फैशन डिजाइनरों ने भी उनके द्वारा तैयार किए गए डिजाइन्स का उपयोग किया है।

महिला सशक्तीकरण का मंच
समारोह में राजस्थान सहित अन्य राज्यों की उन महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कला, संस्कृति, नृत्य, चिकित्सा, लेखन और व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। विशेष बात यह रही कि किरण चौधरी ने स्वयं की तैयार की हुई परंपरागत राजस्थानी पोशाक पहनकर यह अवॉर्ड ग्रहण किया, जो प्रदेश की संस्कृति के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।