सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न

सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 26 नवंबर। सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में आज आयोजित फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट पाक कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिना आग का प्रयोग किए केक, चॉकलेट्स, ड्रिंक्स, चाट, दही बड़े, कोन चाट और लड्डू जैसे स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए।
परिणाम और प्रोत्साहनप्रथम स्थान: देशी शेफ ग्रुप, द्वितीय स्थान: शेफ क्वीनस ग्रुप, तृतीय स्थान: शाइनिंग स्टार ग्रुप

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ और निर्णायक की भूमिका शुगर ट्रीट बेकरी हाउस की ओनर निकिता जी माथुर ने निभाई, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए। महाविद्यालय के प्रबंधक शांतिलाल जी बोथरा ने निकिता माथुर को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

pop ronak

महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा सिरोलिया ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक प्रभारी मनीषा डागा ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *