बीकानेर से दिल्ली के लिए एक बार फिर फ्लाइट शुरु मेघवाल दिल्ली से बीकानेर आये

बीकानेर से दिल्ली के लिए एक बार फिर फ्लाइट शुरु मेघवाल दिल्ली से बीकानेर आये
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 7 फ़रवरी। बीकानेर से दिल्ली के लिए एक बार फिर फ्लाइट शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इसके लिए पिछले दिनों नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय से संपर्क किया था। इसके बाद इंडिगो कंपनी ने बीकानेर से नियमित सेवा देने का निर्णय किया है। शुक्रवार से ये सेवा शुरू हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी के ऑफिस पहुंचकर हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे खुद और उनके निकटवर्ती लोग इसी फ्लाइट से बीकानेर के लिए रवाना हुए। दिल्ली से बीकानेर फ्लाइट संख्या 6E-7442 सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। पहली फ्लाइट बीकानेर पहुंच चुकी है। बीकानेर से दिल्ली – फ्लाइट संख्या 6E-7443 सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और हर रोज 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस बार समय अनुकूल

अब तक बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय अनुकूल नहीं था। दोपहर में बीकानेर से रवाना होने के बाद शाम को दिल्ली पहुंचना होता था। ऐसे में नई दिल्ली में कार्यवश जाने वाले यात्री को एक दिन पहले निकलना पड़ता था। इससे बेहतर था कि वो रात को जाने वाली रेल से ही सुबह सराय रोहिल्ला पहुंच जाता, जहां से अपना काम निपटाकर रात को वापस बीकानेर के लिए रवाना हो जाता।

ऐसे में फ्लाइट की सर्विस अनुकूल नहीं थी। अब अगर किसी को दिल्ली जाना है तो वो सुबह दस बजे रवाना होकर 11 बजकर बीस मिनट पर दिल्ली पहुंच सकता है। ऐसे में किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है। दिनभर खरीद करके रात को रेल से या फिर सुबह जल्दी फ्लाइट से बीकानेर आ सकता है। एम्स व अन्य बड़े अस्पतालों में जाने वाले भी इस फ्लाइट का उपयोग कर सकते हैं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *