तेरापंथ युवक परिषद, चेन्नई में भव्य भिक्षु भक्ति संध्या का आयोजन
तेरापंथ युवक परिषद, चेन्नई में भव्य भिक्षु भक्ति संध्या का आयोजन


चेन्नई , 27 अगस्त । आचार्य भिक्षु तेरस के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप), चेन्नई के तत्वावधान में भव्य ‘भिक्षु भक्ति संध्या’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी (ठाणा-2) के पावन सान्निध्य में 25 अगस्त को तेरापंथ भवन, ट्रिप्लिकेन में अत्यंत श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


जय तुलसी संगीत मंडल की भक्तिमय प्रस्तुतियां


कार्यक्रम की शुरुआत में तेयुप चेन्नई के अध्यक्ष कोमल डागा ने उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत किया। इसके पश्चात ‘जय तुलसी संगीत मंडल’ के गायकों ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से संपूर्ण समागम को भक्तिमय बना दिया।
गणमान्यजनों की उपस्थिति और योगदान
समारोह को सफल बनाने में युवा गौरव भरत मरलेचा, ट्रिप्लीकेन ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष धारीवाल, मंत्री अशोक लुंकड़, विजयराज गेलड़ा तथा महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू गेलड़ा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर तेयुप चेन्नई के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, किशोर मंडल सदस्य एवं श्रावक समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व नवीन मुणोत ने निभाया, जबकि अंत में मंत्री श्रीकांत चोरड़िया ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। (संतोष सेठिया )
