शिक्षा विभाग के निदेशक को सौंपे ज्ञापन; कनिष्ठ सहायक डीपीसी और 1986 आरपीएससी वरिष्ठता निस्तारण की मांग

कमल नारायण आचार्य
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 27 अगस्त । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दो प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संभागवार डीपीसी और 1986 आरपीएससी चयनितों की वरिष्ठता की मांग

pop ronak

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि बीकानेर एवं जयपुर संभाग में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर डीपीसी (DPC) करवाने तथा वर्ष 1986 के आरपीएससी (RPSC) से चयनित कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए गठित कमेटियों का शीघ्र निर्णय कराने हेतु निदेशक ललित कुमार (IAS) के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा तथा स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा को देकर सकारात्मक वार्ता की गई।

इसके साथ ही ईमेल के माध्यम से समस्त संयुक्त निदेशकों को भी ज्ञापन भेजकर शैक्षणिक व प्रशासनिक संस्थाओं/विद्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु ‘एक ही हस्ताक्षर’ की व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया गया।

वार्ता के बाद अधिकारियों ने दिया तुरंत कार्यवाही का आश्वासन

संघीय पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान अधिकारियों ने संघ की मांगों पर संज्ञान लेते हुए प्रकरणों में शीघ्र एवं सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान वार्ता प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के साथ संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरत्न जोशी तथा प्रदेश परामर्शक विष्णु दत्त पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खाओसा