स्कूल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हिन्दी लेक्चरर सस्पेंड, विभागीय जांच में दोषी माना

स्कूल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हिन्दी लेक्चरर सस्पेंड, विभागीय जांच में दोषी माना
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

रावतसर , 29 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने हनुमानगढ़ के रावतसर में स्थित एक ग्रामीण स्कूल के लेक्चरर को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन काल में लेक्चरर को बीकानेर स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उपस्थिति देनी होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूरबसर (रावतसर तहसील) के हिन्दी विषय के लेक्चरर जयप्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि जयप्रकाश के खिलाफ विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और प्रथम दृष्ट्या आरोपों की पुष्टि होने पर उसे सस्पेंड किया है।

pop ronak

जयप्रकाश के खिलाफ आगे की जांच जारी रहेगी, तब तक उन्हें निलंबित रखा जाएगा। इस दौरान शिक्षा निदेशालय में ही उपस्थिति देनी होगी। इस स्कूल की छात्राओं ने जयप्रकाश के खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर निदेशालय ने विभागीय जांच शुरू की है। जांच में प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। फिलहाल विस्तृत जांच अब होनी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निलंबन काल में जयप्रकाश को भत्ते मिलते रहेंगे।

सरकारी स्कूल में टीचर्स पर लगने वाले आरोपों को विभाग गंभीरता से ले रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मोदी ने इस मामले में हनुमानगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी व संयुक्त निदेशक से भी इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अभिभावकगण पुलिस में मामला नहीं दर्ज करवाने से नाराज हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *