राज्यपाल से मिला इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल

राज्यपाल से मिला इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  1. नशे के विरुद्ध जून में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

बीकानेर, 29 अप्रैल। राज्यपाल एवं इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष श्री कलराज मिश्र से इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में शिष्टाचार मुलाकात की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुलाकात करने वालों में रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री, बीकानेर के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी एवं उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर मलावत शामिल रहे।

pop ronak

खत्री एवं जोशी ने इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र से आग्रह किया कि जून में नशे के विरुद्ध आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के साथ संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान को विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों के माध्यम से संचालित की जाए।
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी के तत्वावधान में राज्यपाल श्री मिश्र का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *