जैन संस्कारकों ने करवाया नूतन गृह प्रवेश व नूतन प्रतिष्ठान का शुभारंभ

जैन संस्कारकों ने करवाया नूतन गृह प्रवेश व नूतन प्रतिष्ठान का शुभारंभ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नूतन प्रतिष्ठान शुभारंभ संस्कार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चेन्नई , 18 सितम्बर। टाडगढ़ निवासी, चेन्नई प्रवासी श्री रतनलाल, पवनकुमार, कमल, विकास, मांडोत के पैरिस-पार्क टाउन स्थित नवीन प्रतिष्ठान VIMRAT HARDWARE & SANITARY का शुभारम्भ 16-09-2024 को जैन संस्कार विधि द्वारा सम्पादित हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ संस्कारक पदमचंद आंचलिया , स्वरूप चन्द दांती एवं हनुमान सुकलेचा ने सम्पूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ संस्कार विधि परिसम्पन्न करवाई। जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारी देने के साथ अभातेयुप, तेयुप चेन्नई की ओर से सभी संस्कारों ने बधाई संप्रेषित करते हुए मांडोत परिवार को मंगल भावना पत्रक प्रदान किया।

इस अवसर पर सभी मांडोत परिजन उपस्थित थे।। पवनकुमार मांडोत परिवार ने शुभकामनाओं के साथ संस्कारकों और तेयुप चेन्नई का आभार व्यक्त किया।।

==============

जैन संस्कारकों ने करवाया नूतन गृह प्रवेश

गंगाशहर , 18 सितम्बर। गंगाशहर निवासी श्रीमती ललिता- अशोक सेठिया के नूतन गृह का मंगल शुभारंभ जैन संस्कार विधि द्वारा 16 सितम्बर 2024 को सुबह 09.35 बजे उपरांत पुरानी लाइन, गंगाशहर में जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, देवेन्द्र डागा, विपिन बोथरा और रोहित बैद ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न करवाया।

जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया ने जैन विधि की विस्तार से विवेचना करते हुए मौजूद लोगों से अपने घर परिवार में होने वाले मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से संपादित करने का निवेदन किया।

तेयुप गंगाशहर की ओर से सेठिया परिवार को नूतन गृह प्रवेश की बधाई प्रेषित की गई। सभी ने तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन हुआ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *