स्व. नवरतन कुमार बैद का देहदान समाज के लिए प्रेरणा, एसपीएमसी को सौंपा पार्थिव देह

स्व. नवरतन कुमार बैद का देहदान समाज के लिए प्रेरणा, एसपीएमसी को सौंपा पार्थिव देह
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 27 अक्टूबर । भीनासर, चित्रा फैक्ट्री के पास निवासी स्व. नवरतन कुमार बैद (72 वर्ष) के निधन पर उनके पुत्र देवेंद्र बैद और परिजनों ने उनकी पार्थिव देह सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) के शरीर रचना विभाग में दान कर एक पुण्य कार्य किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान का आधार: एसपीएमसी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने देहदानियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्व. बैद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि ने देहदान को समाज के लिए अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस नेक कार्य से प्रेरित होने के लिए उन्होंने लोगों का आह्वान किया।

प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने देहदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, “देहदान चिकित्सा शिक्षा का आधार है, जो मानव शरीर की जटिलताओं को समझने में मदद करता है। यह निःस्वार्थ कार्य न केवल चिकित्सा क्षेत्र को सशक्त बनाता है, बल्कि समाज में मानवता की भावना को भी प्रज्वलित करता है। प्रत्येक देहदान भावी चिकित्सकों के लिए ज्ञान का अमूल्य उपहार है और समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।” इस अवसर पर डॉ. कालूराम मीणा, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. कौशल रंगा सहित कई चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *