दिल्ली में पकड़े गए नकली कैंसर इंजेक्शन का बीकानेर से जुड़ा कनेक्शन

दिल्ली में पकड़े गए नकली कैंसर इंजेक्शन का बीकानेर से जुड़ा कनेक्श
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जर्मन लैब रिपोर्ट में पानी व बैक्टीरिया मिलने का खुलासा

जयपुर/बीकानेर ,27 अगस्त । दिल्ली में ब्लैक मार्केट से पकड़े गए नकली कैंसर इंजेक्शन की जांच का दायरा अब बीकानेर स्थित सरकारी कैंसर अस्पताल तक पहुंच गया है। जर्मनी की लैब रिपोर्ट में इन इंजेक्शनों में कैंसर से लड़ने वाला मूल ‘एक्टिव इंग्रीडिएंट’ न होकर पानी और बैक्टीरिया पाए गए हैं। आरोप है कि खाली वायल (शीशी) में पानी व बैक्टीरिया भरकर यह जानलेवा नकली दवा तैयार की गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर कैंसर अस्पताल से गायब हुए थे 1 लाख के इंजेक्शन
बीकानेर के सरकारी कैंसर अस्पताल से कथित तौर पर करीब 1 लाख रुपये कीमत के कैंसर इंजेक्शन गायब होने का मामला पहले से जांच के घेरे में है। दिल्ली में पकड़े गए नकली इंजेक्शनों के बैच नंबर बीकानेर अस्पताल से गायब हुई दवाओं से मेल खा रहे हैं।
जांच एजेंसी इस बिंदु पर पड़ताल कर रही है कि क्या बीकानेर से इंजेक्शन सीधे दिल्ली पहुंचे थे, या फिर असली दवा निकालकर उसमें पानी भरकर वायल वापस ब्लैक मार्केट में बेची गई।

pop ronak

RMCL और पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RMCL) के सीएमडी पुखराज सेन ने बताया कि RMCL ने कंपनी से अस्पताल तक दवा की सुरक्षित सप्लाई की थी। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि उन्हें मिली दवाएं मरीजों को लगाई जा चुकी हैं। सेन के अनुसार, दिल्ली में मिले नकली वायल माफिया तक कैसे पहुंचे, इसका पूरा सच दिल्ली पुलिस और ड्रग कंट्रोलर की अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।

फरीदाबाद से डॉक्टर गिरफ्तार, इंडियामार्ट से चलाता था नेटवर्क

मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रूस से MBBS कर चुके 39 वर्षीय डॉ. मनीष शर्मा को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ICLUSIG, Human Albumin Solution तथा DARZALEX जैसी महंगी व तस्करी कर लाई गई दवाओं के बॉक्स और शीशियां बरामद हुई हैं। आरोपी ‘IndiaMART’ के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर महंगी कैंसर दवाओं के नाम पर नकली व मिलावटी दवाएं बेचता था। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम ब्रांच और ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त टीमें पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।