फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 23 दमकल मौके पर पहुंची

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 23 दमकल मौके पर पहुंची
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नयी दिल्ली , 24 जुलाई । दिल्ली में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। अचानक आग फैलने से चारों ओर अफरातफरी का मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। धुएं के गुबार उठने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगाा था। फायर कंट्रोल रूम को सुबह 6:34 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 2 घंटे से अधिक समय तक दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे थे। लगभग 23 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गनीमत रही कि फैक्ट्री में वर्कर नहीं थे
दिल्ली की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से भारी तबाही मच गई। पूरी फैक्ट्री में धुएं का काला गुबार और तेज लपटें उठती दिख रही थीं। गनीमत रही कि सुबह के समय यह हादसा हुआ कहीं दिन में या शाम को ऐसी घटना हो जाती तो जानमाल का भी भारी नुकसाना होता। सुबह के वक्त फैक्ट्री बंद थी और खुलने का समय भी नहीं हुआ था जिस वजह से कोई अंदर था नहीं, वरना बड़ी त्रासदी हो जाती।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग का कारण
दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से सुबह से ही नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में अफरातफरी का माहोल था। फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल लोगों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी होगी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

23 दमकल वाहन लगे आग बुझने में
दिल्ली नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के लिए 23 दमकल के वाहन लगे थे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 100 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

====================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *