एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार मंडल में शामिल

एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार मंडल में शामिल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • डॉ. अंबेडकर के वैश्विक दृष्टिकोण पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

बीकानेर, 30 जुलाई। सामाजिक न्याय के प्रति डॉ. भीमराव अंबेडकर के वैश्विक दृष्टिकोण पर एक ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने जा रहा है। हल्द्वानी, उत्तराखंड की आम्रपाली यूनिवर्सिटी और अक्षरा अंतर्राष्ट्रीय शोध जर्नल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGS University) के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मेघना शर्मा को राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रीय सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी और संगोष्ठी के उद्देश्य
संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. एम.सी. आर्य ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कनाडा, सऊदी अरब, श्रीलंका, पोलैंड, थाईलैंड, इंडोनेशिया जैसे विभिन्न देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।मीडिया से बात करते हुए डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि आधुनिक भारतीय परिदृश्य में महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें विधिक अधिकार दिलाकर प्रगतिवादी सोच को आगे बढ़ाने में डॉ. अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यह संगोष्ठी उनके जीवन के अनेक पहलुओं पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विचार-मंथन करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसका लक्ष्य डॉ. अंबेडकर के विचारों और योगदान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना और उनके सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण पर गहन चर्चा करना है।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *