मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक जेठानंद व्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक जेठानंद व्यास
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर के विकास कार्यों और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

बीकानेर, 05 अगस्त । बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे से ठीक पहले हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और आगामी प्रशासनिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुलाकात के दौरान विधायक व्यास ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय गतिविधियों, आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों और जिले की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति को लेकर अपना फीडबैक दिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर मंथन

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त) का मुख्य आयोजन बीकानेर में प्रस्तावित है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के आगामी बीकानेर दौरे तथा स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र की जनता से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया।

 

#Bikaner News, #CM Bhajanlal Sharma, #Jethanand Vyas,
#Bikaner Development, #Independence Day Bikaner,
#Rajasthan Government, #Rajasthan News,

sjps