गंगाशहर तेरापंथी सभा के नवरतन बोथरा पुत्र रामलाल बोथरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया

नवरतन बोथरा, जैन लूणकरण छाजेड़, सुरेश बैद
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 12 अक्टूबर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए अध्यक्ष का चयन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक चोरड़िया ने घोषणा की कि केवल एक वैध नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर नवरतन बोथरा की नियुक्ति की गई। उनकी नियुक्ति के बाद तेरापंथी महासभा, कोलकाता के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ और शाखा प्रभारी सुरेश बैद ने उन्हें पताका पहनाकर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।  नवरतन बोथरा, पुत्र रामलाल बोथरा, को 2024-26 के शेष कार्यकाल के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया। ज्ञात रहे पूर्व अध्यक्ष जतनलाल छाजेड़ के त्यागपत्र दे देने के कारण मध्यावधि चुनाव करवाए गए।
नवरतन बोथरा पिछले तीन कार्यकालों से सभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे और 1998-2000 तक तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनकी नियुक्ति के बाद तेरापंथी महासभा, कोलकाता के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ और शाखा प्रभारी सुरेश बैद ने उन्हें पताका पहनाकर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। छाजेड़ ने कहा की वर्ष 1997 में प्रवास समिति में स्वयं सेवक प्रभारी के रूप में नवरतन बोथरा ने अपना सामाजिक जीवन प्रारम्भ किया और कुशल कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनायी। कार्यकर्ता वही उच्च पद पर आरोहण करता है जो धैर्य रखता है व पूर्ण समर्पण से जुटे रहते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साधारण सभा में कोषाध्यक्ष रतन लाल छल्लाणी ने 2024-25 और 2025-26 के अंकेक्षित आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। सभा के मंत्री जतन लाल संचेती ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने ‘ओम अर्हम’ की ध्वनि के साथ अनुमोदित किया। उपाध्यक्ष पवन छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया, और नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने सभी का धन्यवाद किया।

pop ronak

इस अवसर पर जैन लूणकरण छाजेड़, अमर चंद सोनी, सुरेश बैद, प्रकाश भंसाली, धर्मेंद्र डाकलिया, कन्हैया लाल बोथरा, हनुमान मल सेठिया, ज्ञानशाला संयोजिका सुनीता पुगलिया, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष मंजू आंचलिया, पूर्व उपाध्यक्ष मधु छाजेड़, उपाध्यक्ष बिंदु छाजेड़ सहित कई लोगों ने नवरतन बोथरा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक के बाद तेरापंथी सभा के कार्यकर्ताओं ने गंगाशहर में मुनि श्री कमल कुमार जी स्वामी, साध्वी विशदप्रज्ञा जी, साध्वी लब्धियशा जी, उदासर में साध्वी श्री शशिरेखा जी, और भीनासर में साध्वी जिनबाला जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने घर पहुंचने के बाद नवरतन बोथरा के माता – पिता, भाई व भतीजे एवं परिजनों ने हार्दिक स्वागत किया
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *