प्रवासी सम्मेलन राष्ट्रीय विकास में आर्थिक योगदान का बड़ा माध्यम: राज्यपाल श्री बागडे

प्रवासी सम्मेलन राजस्थान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, 10 दिसंबर। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रवासी राजस्थानियों का आह्वान किया है कि वे अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाने के लिए प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश करें। उन्होंने कहा कि प्रवासी सम्मेलन राजस्थान के प्रवासियों के आर्थिक योगदान को राष्ट्रीय विकास से जोड़ने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। श्री बागडे बुधवार को राजस्थानी प्रवासी दिवस पर आयोजित भव्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राज्यपाल ने राजस्थान को भक्ति, शक्ति के साथ-साथ ‘लक्ष्मीपुत्रों की धरती’ बताया। उन्होंने महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की प्रसिद्ध पंक्तियाँ “धरती धोरा री” सुनाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया कि वे प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश में स्थायी निवास (वास) कराने की पहल करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से आयोजित यह विशाल सम्मेलन भविष्य के लिए बहुत बड़ी निवेश संभावनाएं लिए हुए है।

pop ronak

मातृभूमि का कर्ज चुकाने का आह्वान
श्री बागडे ने प्रवासी राजस्थानियों को आश्वस्त किया कि राजस्थान अब सूखा क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि यह एक हरा-भरा क्षेत्र है। उन्होंने प्रवासियों से राजस्थान आने और निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें यहां मानव शक्ति, ज़मीन और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने अपने संबोधन में वाल्मीकि रामायण का प्रसंग सुनाया, जहां भगवान श्री राम ने लंका विजय के बाद लक्ष्मण से कहा था, “जननी जन्म भूमि स्वर्गादपि गरीयसी” (जननी और जन्म भूमि स्वर्ग से भी महान होती है)। इस प्रसंग के माध्यम से, उन्होंने प्रवासियों को मातृभूमि राजस्थान के विकास में हर क्षेत्र में सहयोग करने, तथा उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के प्रयासों में भागीदार बनने का आह्वान किया। राज्यपाल ने राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध “पधारो म्हारे देश” की संस्कृति की चर्चा की और कहा कि प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और सम्मान
सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी और प्रेमचंद बैरवा, तथा उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा और पंजाब के राज्यपाल कटारिया के साथ मिलकर राज्य में निवेश करने वाले विशिष्ट उद्यमियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रवासी सम्मेलन पर प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया और राजस्थान के बारे में निर्मित फिल्म का बटन दबाकर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने सम्मेलन में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्थान के विकास को प्रदर्शित करती ऑडियो-वीडियो कला दीर्घा का भी अवलोकन किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *