चेन्नई में तेयुप की नवीन इकाई टीम का जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण

चेन्नई में तेयुप की नवीन इकाई टीम का जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नई, 20 जुलाई। (स्वरूप चंद दांती) अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, चेन्नई ने किलपाॅक में अभातेयुप की 365वीं तेरापंथ युवक परिषद इकाई टीम का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि के साथ संपन्न किया।                                                                                                                                                                         मंगल मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई शपथ विधि
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने स्वागत भाषण दिया। महिला मंडल की बहनों ने नवीन टीम के संस्थापक अध्यक्ष राकेश डोसी और मंत्री सुनील संकलेचा को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। जैन संस्कारक श्री स्वरूप चंद दांती ने संपूर्ण मंगल मंत्रोच्चार के साथ शपथ ग्रहण विधि को संपन्न करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नवीन टीम को शुभकामनाएं और मंगल भावना पत्रक
मंगल पाठ के पश्चात, संस्कारकों, अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा और तेयुप चेन्नई के पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ नवीन टीम को मंगल भावना पत्रक प्रदान किया। इस अवसर पर किलपाॅक सभाध्यक्ष अशोक परमार, अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष गौतमचंद डागा, तथा स्थानीय एवं संघीय संस्थाओं के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *