बीकानेर-दिल्ली रेल सेवा आज से बाधित: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, रूट बदला

बीकानेर-दिल्ली रेल सेवा आज से बाधित: इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, रूट बदला
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 जुलाई. उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक की रेल यात्रा बाधित रहेगी। इस कारण कुछ रेलगाड़ियों के स्टेशन बदले गए हैं, कुछ को सराय रोहिल्ला से पहले ही रोका जा रहा है, और कुछ रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रद्द की गई रेल सेवाएं:

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
  • गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा: 20 जुलाई से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा: 21 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा: 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा: 25 जुलाई और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  • गाड़ी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा: जो 23 जुलाई और 27 जुलाई को सियालदाह से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर-हावड़ा रेलसेवा: जो 24 जुलाई को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।

आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  • गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा: जो 20 जुलाई से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा शकूरबस्ती-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा: जो 21 जुलाई से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा: 21 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जानकारी प्राप्त कर लें।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *