एक बूंद एक सागर- जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

एक बूंद एक सागर- जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • भविष्य में पानी या हमारा भविष्य पानी पानी

बीकानेर , 23 अप्रैल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर द्वारा एक बूंद एक सागर जल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी के सानिध्य में तुलसी साधना केंद्र में किया गया l शासन श्री साध्वी श्री मंजू प्रभा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई l मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। साध्वी गुरु यशा जी ने जल संरक्षण विषय पर फरमाते हुए बताया कि हमें पानी का उपयोग की सीमा करनी चाहिए, जिससे हम पानी का संरक्षण कर सकते हैं, हमारी बहनें रसोई से लेकर घर के हर कार्य में पानी की बचत कर सकती है l थोड़ी सी सावधानी से पानी का उपयोग करके हम पानी की बचत कर सकते हैं। पानी ही जीव है इस बात का विशेष ध्यान रखें l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया जल संरक्षण की प्रेरणा देते हुए एक-एक बूंद मिलकर सागर बनता है। वैसे ही हमें एक-एक पानी की बूंद को बचाना है हम छोटे-छोटे त्याग करके भी पानी को बचा सकते हैं l महिला मंडल की बहनों ने एक रोचक नाटक के माध्यम से समझाया कि कैसे हम अपने दैनिक जीवन में जल का संरक्षण कर सकते हैं l कुसुम बैगानी और स्वाति कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किया l डॉ . पुष्पा शर्मा ने बताया कि हमारे शरीर में 80% पानी होता है और भी अच्छी जानकारी दी l आभार ज्ञापन मंत्री रेणु बोथरा ने किया l कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन नीतू रामपुरिया ने किया l

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *