राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में OPD का बदला समय

कल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ‘चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा’ का आगाज
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर \जयपुर, 30 सितंबर । राजस्थान के सभी सरकारी अस्पतालों, जिनमें जयपुर का सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल व बीकानेर का पीबीएम भी शामिल है, में 1 अक्टूबर से ओपीडी (OPD) का समय बदल जाएगा। सर्दियों के मौसम को देखते हुए यह बदलाव 31 मार्च तक लागू रहेगा। नए शेड्यूल के अनुसार, सामान्य कार्य दिवसों पर ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। वहीं, राजकीय छुट्टियों और रविवार को ओपीडी का समय घटाकर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाशों के दिन आउटडोर का समय प्रातः 9.00 बजे से मध्याहन पूर्व 11.00 बजे तक का रहेगायह नया समय राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों—पीएचसी, सीएचसी, जिला, उपजिला और सैटेलाइट हॉस्पिटल—पर लागू होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बदलते मौसम के कारण अब अस्पतालों में मौसमी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। जयपुर के एसएमएस में जनरल मेडिसिन की ओपीडी में प्रतिदिन 1800 से अधिक मरीज आ रहे हैं, जिनमें आधे से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन के शिकार हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बारिश के बाद दिन में गर्मी और सुबह-शाम की हल्की ठंडक के कारण यूआरआई (अपर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) के मामले बढ़ जाते हैं। यह संक्रमण गले में खराश, नाक बहने जैसी परेशानियाँ पैदा करता है और यदि यह फेफड़ों तक पहुँच जाए, तो खांसी और साँस लेने में तकलीफ की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गुंजन सोनी ने समय परिवर्तन के आदेश जारी किये

 

                                                       

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *