डंपर में घुसी बेकाबू कार, शिक्षक पति-पत्नी और मां समेत परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत; बर्थडे पार्टी में जा रहा था परिवार

डंपर में घुसी बेकाबू कार, शिक्षक पति-पत्नी और मां समेत परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 05 अगस्त । बीकानेर में नेशनल हाईवे-62 (अबोहर-पिंडवाड़ा) पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लूणकरणसर कस्बे के विश्वकर्मा मार्केट के पास दोपहर करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृतकों में शिक्षक पति-पत्नी, मां और चाची शामिल हैं। हादसे के बाद कार के एयरबैग भी खुले, लेकिन टक्कर इतनी तीव्र थी कि किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर में रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी में जा रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) निवासी संदीप शर्मा, उनकी पत्नी कृतिका, मां आशा जीवन तथा चाची सुषमा की जान चली गई।

संदीप शर्मा का परिवार श्रीकरणपुर से बीकानेर में अपने मामा की पोती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। जैसे ही वे लूणकरणसर के पास पहुंचे, उनकी कार अनियंत्रित होकर डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

मशक्कत के बाद निकाले गए शव, हाईवे पर लगा जाम
टक्कर के बाद कार में आगे की सीट पर बैठे लोगों के शव बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस, तहसीलदार अजय कुमार और टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह सहित स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस और प्रशासन ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।

सात महीने पहले ही हुई थी संदीप की शादी
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे श्रीकरणपुर क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है:

संदीप शर्मा: श्रीकरणपुर के सरकारी आईटीआई (ITI) कॉलेज में संविदा पर इंस्ट्रक्टर थे। उनकी शादी हाल ही में जनवरी 2026 में हुई थी।

कृतिका (पत्नी): ग्राम नेतेवाला के सरकारी स्कूल में तृतीय श्रेणी (Grade-III) शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

आशा जीवन (मां): सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं।

सुषमा (चाची): सेवानिवृत्त प्रिंसिपल थीं।

संदीप के पिता का 8 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था और उनकी दो बहनें हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

#Bikaner News, #Lunkaransar Accident, #National Highway 62,
#Road Accident Bikaner, #Sriganganagar News, #Rajasthan News,
#Crime And Accidents,

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *