श्रीमती निर्मला देवी बोथरा का जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 23 सितम्बर। तेयुप गंगाशहर द्वारा श्रीमती निर्मला देवी बोथरा धर्मपत्नी स्व. माणक चन्द जी बोथरा के 11 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक पवन छाजेड़, विपिन बोथरा और देवेन्द्र डागा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई।
जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। संस्कारकों द्वारा तपस्वी श्रीमती निर्मला देवी बोथरा को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के प्रेरित किया गया। तेयुप गंगाशहर की ओर से बोथरा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *