इंस्टाग्राम के जरिए बीकानेर के युवक को फंसाया, दो सगी बहनों पर 15 लाख की वसूली और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

इंस्टाग्राम के जरिए बीकानेर के युवक को फंसाया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बीकानेर में हनीट्रैप का जाल

बीकानेर, 3 मई । राजस्थान के बीकानेर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती का अंत लाखों रुपये की वसूली और प्रताड़ना के साथ हुआ। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद अब गंगाशहर थाना पुलिस ने हनुमानगढ़ की रहने वाली दो सगी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रेमजाल से लिव-इन और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल
पीडि़त युवक की मां सीमा स्वामी द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत परिवाद के अनुसार, हनुमानगढ़ टाउन निवासी सुमन उर्फ मुस्कान और उसकी सगी बहन शबनम उर्फ सिमरन (वर्तमान निवासी धोबी तलाई, बीकानेर) ने उनके बेटे दीपक को इंस्टाग्राम के जरिए अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि युवतियों ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और बाद में मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

pop ronak

गर्भवती होने का झूठा दावा और लाखों की वसूली
रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि आरोपियों ने गर्भवती होने का झूठा बहाना बनाकर शादी का दबाव डाला और परिवार से 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके लिए परिवार को अपने गहने तक गिरवी रखने पड़े।

15 लाख की वसूली: वर्ष 2021 से अब तक फोनपे, पेटीएम और नकद माध्यम से करीब 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।

धमकी: अश्लील फोटो, वीडियो और निजी दस्तावेजों के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

घर में घुसकर हमला और कोर्ट का दखल
पीडि़ता का आरोप है कि 26 फरवरी 2026 की रात आरोपियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस अधीक्षक और आईजी तक शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अब गंगाशहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच में जुट गई है।

sesumo school
sjps