भगवान मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय में प्रतिष्ठा महा महोत्सव शनिवार से

भगवान मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय में प्रतिष्ठा महा महोत्सव शनिवार से
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 22 नवम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के जैनाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा व साध्वीश्री विजय प्रभा व प्रभंजनाश्रीजी आदि ठाणा नाल गांव में मुनि सुव्रत स्वामी के प्राचीन मंदिर में 23 से 26 नवम्बर तक प्रतिष्ठा महा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। प्रतिष्ठा के विधिकारक सिरोही के मनोज कुमार बाबूमल हरण होंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लाल नाहटा ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के मंगल कार्यक्रम शनिवार सुबह सवा छह बजे स्नात्र पूजा से शुरू होंगे। इस दिन सुबह सवा आठ बजे कुंभ, दीपक स्थापना, ज्वारारोपण, वेदिका व क्षेत्रपाल पूजन, सुबह साढ़े नौ बजे दश दिगपाल, अष्ट मंगल पूजन, दोपहर सवा दो बजे अट्ठारह अभिषेक होगा। रविवार को सुबह सात बजे स्नात्र पूजा, सवा नौ बजे महापूजन, दीप, 25 नवम्बर सोमवार को पौने सात बजे स्नात्र पूजा, करीब सवा आठ बजे प्रतिष्ठा विधान, पौने बारह बजे शांति स्नात्र व 26 नवम्बर मंगलवार को सुबह सवा छह बजे द्वारोउद्घाटन, सुबह पौने नौ बजे सतर भेदी पूजा का आयोजन होगा।

pop ronak

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह सवा आठ आठ बजे नवकारसी, दोपहर सवा बारह बजे स्वामी वात्सल्य तथा शाम को सवा छह बजे भक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रतिष्ठा के विशिष्ट सहयोगी मुबई व सूरत प्रवासी बीकानेर निवासी नव रतन, पवन पारख, उद्योगपति गणेश बोथरा व मनोज सेठिया है।

श्रावक-श्राविकाओं के लिए वाहन व्यवस्था
बीकानेर से नाल गांव तक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रावक-श्राविकाओं के लिए भांडाशाह जैन मंदिर के पास से वाहन की व्यवस्था 23 से 26 नवम्बर तक रहेगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *