राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे; बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा

जयपुर, 26 जून। राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई। यहां बीते 24 घंटे में करीब 8 इंच बारिश हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पेड़ के नीचे खड़े युवकों पर बिजली गिरी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई। वहीं, बूंदी के नमाना क्षेत्र की घोड़ा पछाड़ नदी में महिला गिर गई। बहते-बहते वह एक चट्‌टान पकड़कर रुक गई। उसे बचाने भाई कूदा। चट्टान तक पहुंचकर महिला को थाम लिया। लोगों और पुलिस ने रस्सियों से दोनों को डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला। इधर, कोटा बैराज में कुछ युवा तेज बहाव वाले पानी में खतरनाक स्टंट करते दिखे।

अजमेर के मसूदा में 77MM बरसात

अजमेर के मसूदा में 77, विजयनगर में 41, नागौर के कुचामन सिटी में 26, राजसमंद के भीम में 20, पाली के मारवाड़ जंक्शन में 27, बीकानेर के नोखा में 10 और श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 36MM बरसात दर्ज हुई। राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह एक इंच तक बरसात हुई। रामपुरा डाबरी में 17MM, किशनगढ़-रेनवाल में 10 और पावटा में 22MM बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में 1 जून से अब तक (24 जून तक) सामान्य से 135 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

दिन में रही गर्मी, शाम को बारिश
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में बुधवार को दिन में धूप रहने से गर्मी तेज रही। सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.3, बीकानेर में 40 और बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में तेज गर्मी के बाद यहां देर शाम मौसम बदला और घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *