राजस्थान सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में खुलेंगे बेटियों के लिए आत्मरक्षा केंद्र

राजस्थान सरकार का बड़ा कदम
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 23 सितंबर। राजस्थान सरकार ने बेटियों को सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब तक केवल कॉलेज स्तर पर चल रहे आत्मरक्षा केंद्रों को स्कूलों तक पहुँचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लड़कियों को कम उम्र से ही आत्मरक्षा के गुर सिखाना है, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति का हिम्मत से सामना कर सकें।
महिला कांस्टेबल सिखाएंगी सेल्फ डिफेंस
राज्य के 16 जिलों के 22 ब्लॉकों में ये आत्मरक्षा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में आसपास के पुलिस थानों की महिला कांस्टेबल छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी। इसके लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जो महिला कांस्टेबल कराटे जैसे आत्मरक्षा के तरीकों में कुशल होंगी, उन्हें विशेष रूप से कालिका दल में शामिल किया जाएगा। इस पहल से बेटियाँ अब सड़क पर, स्कूल में या किसी भी सार्वजनिक जगह पर खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी और समाजकंटकों का डटकर मुकाबला कर सकेंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *